#सीतापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 72 घंटे में महमूदाबाद से लापता चार युवतियां सकुशल बरामद.

महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): महमूदाबाद थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई चार बालिकाओं व युवतियों को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी युवतियां किसी अपराध का शिकार नहीं हुईं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वेच्छा से घर छोड़कर गई थीं।

बीती 27 अगस्त की शाम महमूदाबाद क्षेत्र से 14, 15, 16 और 22 वर्ष की चार युवतियां अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तत्काल टीमों का गठन कर बरामदगी के निर्देश दिए थे। सुरागरसी व पतारसी के जरिए पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर चारों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पूछताछ में युवतियों ने पैसे कमाने के उद्देश्य से जाने की बात कही है। पुलिस अब नियमानुसार उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ